कबाड़ से गाड़ी बनाने वाले शख्स को गाड़ी के बदले आनंद महिंद्रा ने बोलेरो गिफ्ट कर निभाया वादा

user 27-Jan-2022 Trending

कबाड़ से गाड़ी बनाने वाले शख्स को गाड़ी  के बदले आनंद महिंद्रा ने बोलेरो गिफ्ट कर निभाया वादा

 

देश के दिग्गज उद्योगपति आनंद महिंद्रा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अपने ट्वीट को लेकर अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। ज्यादातर जुगाड़ से निर्मित वीडियो साझा करते हैं और नई-नई चीजें बनाने वाले लोगों की प्रशंसा करते हैं। एक बार फिर आनंद महिंद्रा ने जुगाड़ बनाने वाले शख्स से इतने आकर्षित हो गए कि उन्हें नई गाड़ी ही गिफ्ट कर दी है।

 

बता दें कि कुछ हफ्ते पहले ही आनंद महिंद्रा ने छोटी क्लिप ट्विटर पर शेयर की थी। शख्स ने कबाड़ की चीजों का उपयोग करते हुए एक चार पहिया गाड़ी बनाई थी। उन्होंने ट्विटर पर वीडियो साझा करते हुए जुगाड़ के बदले शख्स को बोलेरो गिफ्ट देने की बात कही थी। आनंद महिंद्रा ने अपना वादा निभाया है। दत्तात्रेय लोहार और उनके स्वजन को गिफ्ट दी हुई कार की कुछ फोटो ट्विटर पर साझा की है।

 

 

Related Post

Polular post