मिस्र के राजा की 3500 साल पुरानी ममी ने खोले रहस्यमयी राज

user 30-Dec-2021 History

मिस्र के राजा की 3500 साल पुरानी ममी ने खोले रहस्यमयी राज

मिस्र के वैज्ञानिकों ने मिस्र के 3500 साल पुराने राजा के बारे में रहस्यमयी जानकारियों को खोज निकाला है और 3500 साल पुराने ममी ने मिस्र के इतिहास को बदलने वाली जानकारियां शोधकर्ताओं के सामने रख दी हैं। रिसर्च के दौरान शोधकर्ता उस वक्त खुश हो गये, जब उन्हें पता चला कि, ये ममी किसी और की नहीं, बल्कि मिस्र के उस राजा की है, जो आज से 3500 साल पहले मिस्र पर राज करता थावैज्ञानिकों ने 1881 इस्वी में खोजे गये इस ममी का पहली बार डिजिटलाइजेशन तकनीक के आधारपर रिसर्च किया है और मिस्र के राजा के जीवन और उनकी मृत्यु को लेकर अनुसुलझी जानकारियों कोइकट्ठा किया है।

वैज्ञानिकों ने कहा कि, ये ममी मिस्र के राजा फिरौ अमेनहोटेप-प्रथम की है और सबसेहैरानी की बात ये है कि, उनके शव को इस कदर सुरक्षित अंदाज में ममी बनाया गया था, कि उनकेदांत और कान की हड्डियां अभी तक पूरी तरह से सुरक्षित हैं।

मिस्र के काहिरा विश्वविद्यालय में मेडिकल डिपार्टमेंट में रेडियोलॉजी पढ़ाने वालीं प्रोफेसर सहर सलीम, जो इस रिसर्च टीम की हिस्सा भी हैं, उन्होंने बताया कि, डिजिटल रूप से अमेनहोटेप-प्रथम के ममीको कामयाबी के साथ खोला गया है। उन्होंने बताया कि, ममी की पतली ठुड्ढी है और उसके नाक छोटेहैं, वहीं बाल घुंघराले हैं और शारीरिक तौर पर ये ममी बहुत हद तक अपने पिता के समान ही दिखताहै। प्रोफेसर सहर सलीम ने बताया कि, ये ममी काफी अच्छी तरीके से संरक्षित थी और एक तरह सेइसे फिरौन का अभूतपूर्व विस्तार कह सकते हैं।

इतिहासकारों का मुताबिक, राजा अमेनहोटेप प्रथम ने 1525 और 1504 ईसा पूर्व के बीच लगभग 21वर्षों तक मिस्र पर शासन किया। वह फिरौन के 18वें राजवंश के दूसरे राजा थे और उनके पास काफीहद तक शांतिपूर्ण शासन था और अपने शासनकाल के दौरान उन्होंने कई मंदिरों का निर्माण करवायाथा। शोधकर्ताओं को यह भी पता चला है कि, ममी को कई सौ सालों के बाद लूटने की कोशिश कीगई थी और ममी के ऊपर चोट के कई निशान हैं, लेकिन शव के ऊपर निशान नहीं हैं। रिसर्चर्स कामानना है कि, हो सकता है ममी को खजाने के लिए लुटेरों ने लूटने की कोशिश की होगी।

इससे पहले दिसंबर महीने में ही पुरातत्वविदों को 2500 साल पुरानी दो ममी मिली थी। काहिरा मेंपर्यटन और पुरावशेष मंत्रालय ने इन मकबरों की जानकारी देते हुए बताया था कि ऊपरी मिस्र केमिन्या गवर्नमेंट में सैट राजवंश की दो कब्रों की खोज की गई है। इसकी खोज एक स्पेनिश पुरातात्विकमिशन द्वारा की गई थी। इन मकबरों में कुछ ऐसी चीजें भी मिली है, जिनको जानकर आप हैरान रहजाएंगे।

 

Related Post

Polular post