चंद्रयान-3 चांद पर उतरने को तैयार

user 23-Aug-2023 Technology

दोस्तों जैसा कि हम जानते ही  है पूरी दुनिया की नजर आज भारत पर है क्योकि भारत का चंद्रयान-3  अब इतिहास रचने के बेहद करीब है आज यानि 23 अगस्त 2023 शाम 6 बजकर 4 मिनट पर चांद पर चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर सॉफ्ट लैंडिंग कर इतिहास रच देगा. मिशन की सफलता के साथ ही भारत अमेरिका, रूस और चीन के बाद चौथा ऐसा देश होगा जो चांद तक पहुंचेगा. साथ ही चांद के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला भारत पहला देश बन जायेगा 

दोस्तों चंद्रयान-3 का विक्रम लैंडर अब चांद की सतह के बिल्कुल करीब है,और साथ ही इसकी लैंडिंग प्रोसेस भी शुरू हो चुकी है, आज शाम को चांद की सतह पर उतरतने के बाद इसके साथ गया प्रज्ञान रोवर बाहर आएगा और आगे के मिशन पर काम करेगा. इसरो का यह मिशन मात्र14 दिन का है, यानी लगातार 14 दिन तक रोवर काम करके चांद से कई जानकारियां इकट्ठा करेगा और धरती तक भेजेगा.

 रूस का लूना-25 मिशन फ़ैल होने के बाद पूरी दुनिया के करोड़ों लोग चंद्रयान-3 इसे उतरते हुए लाइव देखना चाहते हैं. अनेक प्रयोगशालाएं चंद्रयान-3 की लैंडिंग को दिखाने और मौके पर मौजूद दर्शकों की जिज्ञासा शांत करने का इंतजाम कर रही हैं. इसरो ने भी ऐसी व्यवस्था की है कि आम हिन्दुस्तानी घर में बैठे-बैठे इस गौरवपूर्ण क्षण का गवाह बन सके. 
.
दोस्तों यह केवल एक मिशन नहीं है यह दुनिया के सामने भारत की शक्ति का परिचय कराएगा और साथ ही देश की अर्थव्यवस्था को गति देगा।इस मिशन के बाद भारत एक महाशक्ति के रूप में पहचाना जायेगा 

भारत देश के हर घर की दुआएं इसरो और चंद्रयान-3 के साथ हैं.

हल्ला बोल एक्सप्रेस
https://hallabolexpress.com/ 

Related Post

Polular post